नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इस समय हरी सब्जियों और स्वादिष्ट फलों की भरपूर उपलब्धता होती है। ठंड के मौसम में पाचन शक्ति मजबूत रहती है, इसलिए भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियां केवल ठंड का मौसम नहीं, बल्कि शरीर को तैयार करने का समय भी है। कुछ सरल आदतों को अपनाकर इसे सालभर स्वस्थ रहने का मौसम बनाया जा सकता है।

पहली आदत है, रात में शरीर को पर्याप्त आराम देना। रात में देर से खाना या पीना शरीर की मरम्मत प्रक्रिया को बाधित करता है। सर्दियों में शरीर तेजी से हड्डियों की मजबूती और डिटॉक्स का काम करता है, इसलिए समय पर सोना बेहद जरूरी है।

दूसरी आदत, मौसम के अनुसार जीवनशैली अपनाना। देर रात भोजन और ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है।

तीसरी आदत, खाने के समय और पोषण पर ध्यान देना। सर्दियों में हरी सब्जियों का भरपूर सेवन आयरन, कैल्शियम और अन्य खनिजों की पूर्ति करता है। सुबह और दोपहर पौष्टिक भोजन करें और सूर्यास्त के बाद सब्जियों का सूप या हल्का खाना लेना लाभकारी होता है।

चौथी आदत, पाचन शक्ति को संतुलित रखना। सर्दियों में भूख बार-बार लगती है, लेकिन तला-भुना, चटपटा या अत्यधिक मसालेदार भोजन पेट पर असर डाल सकता है। हल्का, संतुलित और पोषणयुक्त भोजन पाचन अग्नि को बनाए रखता है और आने वाले मौसम में भी इसे मजबूत रखता है।

पाँचवी आदत, समय पर सोना और समय पर उठना। देर से सोना और देर से उठना कब्ज, याददाश्त की कमी और ध्यान में कमी का कारण बन सकता है। सही समय पर सोने और उठने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत रहता है।

इन सरल आदतों को अपनाकर सर्दियों का मौसम न केवल आनंददायक बन सकता है, बल्कि पूरे साल स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मदद करता है। (With inputs from IANS)

IANSnutritious dietgreen vegetables

Topic:

सर्दियों का सही तरीके से लाभ उठाकर अपनाई गई पांच आदतें पूरे साल सेहतमंद और बीमारियों से दूर रख सकती हैं।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.