नई दिल्ली: जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, शरीर और दिमाग दोनों ही जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं। जब तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में अपनी देखभाल करना बेहद जरूरी है और कुछ आदतों से बचना चाहिए, क्योंकि ये सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।सबसे पहली बात, गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है।

गर्मी में पसीना ज्यादा आता है और शरीर से पानी और मिनरल्स जल्दी निकल जाते हैं। इसलिए सिर्फ जब प्यास लगे तब पानी पीने के बजाय दिनभर थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें। नारियल पानी, छाछ और ताजे जूस भी शरीर को ठंडक और एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ज्यादा कॉफी, चाय और मीठे या फिजी ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को और ज्यादा गर्म कर देते हैं।

गर्मी में सूरज की सीधे किरणों से बचना बेहद जरूरी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो हल्के कपड़े पहनें, सिर और चेहरे को ढकें और छाया या कूल जगहों पर ज्यादा समय बिताएं। कोशिश करें कि इस समय में कोई स्ट्रेनस एक्टिविटी जैसे लंबा चलना या एक्सरसाइज न करें।

बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का भी इस मौसम में खास ध्यान देना चाहिए। कभी भी उन्हें गाड़ी में अकेला न छोड़ें, क्योंकि कुछ मिनटों में ही कार का तापमान स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, घर को अंदर से भी ठंडा रखने की कोशिश करें। पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल करें।

गर्मियों में रसोई में भी सावधानी जरूरी है। दोपहर के 2 से 4 बजे के बीच खाना बनाने से बचें क्योंकि इस समय में गर्मी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। कोशिश करें कि हल्का और कूल खाना खाएं, जैसे सलाद, फल और सूप। इसके अलावा, नंगे पैर चलने से बचें और अपने पैरों की सुरक्षा करें। (With inputs from IANS)

IANSHeat stressFatigue in summer

Topic:

गर्मियों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है और कुछ आम गलतियों से बचना चाहिए।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.