आपने कई बार बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि रात में जल्दी खाना खाकर सो जाना चाहिए. आज भी कई लोग हैं से 7 बजे तक डिनर कर लेते हैं. लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा करने से हमारे शरीर को क्या फायदा होता है. डाइटिशियंस के अनुसार, जल्दी डिनर करना न केवल वजन घटाने के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है. डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर कर लेना आपके दिमाग (Brain) की सेहत के लिए सबसे अच्छा है. कॉग्निटिव हेल्थ का मतलब केवल फ्यूचर में डिमेंशिया या अल्जाइमर से बचना नहीं है, बल्कि यह आज की आपकी काम करने की शक्ति, याददाश्त और सीखने की शक्ति को भी प्रभावित करता है.

गहरी और सुकून भरी नींद

रात को देर से भारी खाना खाने (जैसे बटर चिकन या पास्ता) से नींद में खलल पड़ता है. नींद हमारे दिमाग के लिए 'डीप क्लीनिंग' की तरह है. नींद के समयदिमाग दिन भर के टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) को साफ करता है. अगर आप सोने के ठीक पहले खाते हैं, तो यह सफाई प्रक्रिया बाधित होती है, जिससे लंबे समय में अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है.

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव सीधे तौर पर हमारी एकाग्रता और याददाश्त को प्रभावित करता है. रिसर्च के अनुसार, जो लोग रात 9 बजे के बजाय शाम 6 बजे डिनर करते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल अगले दिन अधिक स्थिर रहता है और शरीर बेहतर तरीके से फैट बर्न करता है.

दिमाग को मिलती है भरपूर ऑक्सीजन

जल्दी खाना खाने से मस्तिष्क को ऊर्जा उत्पादन के लिए अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध होती है. एक स्टडीमें पाया गया कि जल्दी डिनर करने वाली महिलाओं में ब्लड ऑक्सीजन लेवल बेहतर था और वे अधिक अलर्ट (सजग) महसूस कर रही थीं.

तेज दिमाग के लिए डिनर में क्या शामिल करें?

  • सिर्फ समय ही नहीं, आप क्या खाते हैं यह भी मायने रखता है. अपने दिमाग को 'सुपरचार्ज' करने के लिए इन आदतों को अपनाएं.
  • फैटी फिश-सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियाँ ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं, जो नींद और दिमाग दोनों के लिए अच्छी हैं.
  • मशरूम का सेवन-इनमें 'एर्गोथायोनीन' नामक अमीनो एसिड होता है, जो दिमागी कोशिकाओं की रक्षा करता है.
  • अखरोट और पिस्ता-इनमें मेलाटोनिन होता है, जो नींद को रेगुलेट करने में मदद करता है.
  • रास्पबेरी और चेरी जूस- ये याददाश्त बढ़ाते हैं और सूजन (Inflammation) को कम करते हैं.
light dinneryoga after dinnerYoga asana after dinner

Topic:

आपने कभी सोचा है कि रात में जल्दी खाना खाने से हमारे शरीर को क्या फायदा होता है?
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative